ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News अवैध खनन पर सरकार और प्रशासन को विधायक शत्रुघ्न महतो ने घेरा, बोले— चाहें तो एक दिन में रुक सकता है अवैध उत्खनन

अवैध खनन को लेकर विधायक का बड़ा आरोप, कहा- सरकार की शह पर चल रहा खेल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

कतरास : राजगंज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार के संरक्षण में अवैध खनन और उत्खनन का कारोबार संचालित हो रहा है। विधायक ने कहा कि यदि राज्य सरकार और जिला प्रशासन गंभीरता दिखाएं तो अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जा सकती है। विधायक ने कहा कि बाघमारा की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, वे उसी के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बाघमारा के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।


राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। वहीं उन्होंने पूर्व विधायक संजीव सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि झरिया में क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता सच्चाई से पूरी तरह परिचित है। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि बाघमारा को अशांत करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र को बदनाम करने वाले तत्वों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोयाबाद बमकांड का आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जबकि पीड़ित पक्ष के लोग जेल में बंद हैं। उनके अनुसार प्रशासन की लापरवाही और निष्पक्ष कार्रवाई के अभाव में जिले की विधि-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौके पर कुंदन सिंह, महेश पासवान, विनय पासवान, श्याम किशोर कल्लू, टुनटुन गुप्ता, चितरंजन सिंह, कंचन चौरसिया, मुकेश झा, निलेश सिंह, सौरभ गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button