ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से हाईवे पर खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस (.315 बोर), एक स्विफ्ट डिजायर कार, डीजल चोरी में प्रयुक्त प्लास्टिक का पाइप, तीन खाली कैन, तीन कैन में लगभग 100 लीटर चोरी किया गया डीजल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button