उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भाजपा नगर मंडल पश्चिम जिला मंत्री नगर मंडल पश्चिम के प्रभारी श्री कौशल श्रीवास्तव जी ने नगर मंडल पश्चिम के पदाधिकारी सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक

रिपोर्टर सतीश शंकर पाण्डेय गोलू बाबा मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

भाजपा नगर मंडल पश्चिम जिला मंत्री नगर मंडल पश्चिम के प्रभारी श्री कौशल श्रीवास्तव जी ने नगर मंडल पश्चिम के पदाधिकारी सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक कर सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत दिनांक 6अप्रैल को पार्टी की स्थापना से 14अप्रैल भारत रत्न डा ० बाबा साहब अम्बेडकर की जन्म जंयती तक (2023)की विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई,जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव जी ने कहा की 6अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाना है सुबह 9बजे कार्यकर्ताओ का एकत्रीकरण ध्वजारोहण/ध्वज लगाना 9•45 पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्बोधन सुनना है, 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता, सहभोज,चिकित्सा कार्यक्रम, 8अप्रैल जनजाति जिला केन्द्र पर सम्मेलन, 9 अप्रैल किसान मोर्चा द्वारा शहरी क्षेत्र में श्री अन्न को लेकर जन जागरण अभियान, 10अप्रैल महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित महिलाओं के साथ सहभोज, 11अप्रैल पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतीबा फूले की जन्म जंयती पर पुष्पा अचर्न एवं गोष्ठी का कार्यक्रम जिला स्तर पर करना है, 12अप्रैल स्वच्छता अभियान नगर पालिका के सभी वार्डो में सुबह 7बजे से, 13अप्रैल जलाशयों की सफाई एवं वृक्षारोपण मंडल स्तर पर, 14अप्रैल भारत रत्न डा बाबा साहब अम्बेडकर की जन्म जंयती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पाअर्चन एवं संगोष्ठी, बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पाअर्चन के कार्यक्रमों को हम सभी कार्यकर्ताओं को सफल बनाना है भाजपा नगर मंडल पश्चिम के बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर उपाध्यक्ष रूपेश यादव जी, महेन्द्र मिश्रा जी, सचिन जायसवाल जी, हर्षित खत्री जी, नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा, सतीश उपाध्याय जी, नगर मंत्री श्री मती सुमन बिद जी, शिव बली यादव जी, प्रशांत पांडेय जी, सूरज निषाद जी, पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक चंदन जायसवाल जी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गनेशगज के शक्ति केन्द्र संयोजक अश्विनी गुप्ता जी, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा उमर जी, शक्ति केन्द्र संयोजक राकेश मौर्य जी, उपकार मिश्रा जी, धीरज तिवारी जी, रमाशंकर सोनी जी, विजेन्द्र गुप्ता जी, शिवशंकर जायसवाल जी ,धर्मदीप जायसवाल जी, रामसजीवन जी, किशन सैनी जी, गोविन्द कुमार जी, आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button