Uttar Pradesh News आज दिनांक 5 जून 2026 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय, राधापुरम स्टेट, गणेशरा रोड, मथुरा पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 5 जून 2026 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय, राधापुरम स्टेट, गणेशरा रोड, मथुरा पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जून 2026 को आयोजित होने वाले महासम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

गौरतलब है कि इस महासम्मेलन को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटें। मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन लोककल्याण, सुशासन एवं समाजसेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का यह महासम्मेलन एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।




Subscribe to my channel