ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराध अनुसंधान, साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक जांच की क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई मोबाइल फॉरेंसिक वैनों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में छतरपुर जिले को प्राप्त अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा निरीक्षण उपरांत हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कर्तव्य हेतु रवाना किया गया।

यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन घटनास्थल पर वैज्ञानिक जांच एवं साक्ष्य संकलन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। पुलिस विभाग की यह पहल फॉरेंसिक आधारित, त्वरित एवं सटीक विवेचना को बढ़ावा देगी, जिससे अपराधों के शीघ्र खुलासे, दोषसिद्धि दर में वृद्धि तथा नागरिकों के सुरक्षा संबंधी विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें डीएसएलआर कैमरा, मिनी फ्रिज, एलईडी टीवी स्क्रीन, थर्मल प्रिंटर, बॉडी-वॉर्न कैमरा सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वैन में अपराध स्थल जांच किट, अपराध स्थल सुरक्षा किट, फिंगरप्रिंट किट, आगजनी जांच किट, साक्ष्य पैकिंग किट, गनशॉट अवशेष जांच किट, नशीले पदार्थ एवं विस्फोटक पहचान किट, डीएनए सैंपल कलेक्शन किट तथा चेन ऑफ कस्टडी संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button