ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News थाना गौरिहार पुलिस ने सिजहरी तिगड्डे में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार- नगद राशि, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं मोटरसाइकिल बरामद

आरोपी सचिन सिंह मारपीट, आबकारी, एससी एसटी जैसे 6 एवं अमर लखेरा मारपीट, अवैध हथियार जैसे 2 अपराध में पूर्व से लिप्त

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिजहरी तिगड्डे में खड़े ट्रक के केबिन में जाकर पैसे हड़पने एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन संबंधी ट्रक चालक सुमित सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट सहित समुचित धाराओं एवं आयुध अधिनियम की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर उक्त घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी

1. सचिन सिंह पिता कालका सिंह सेंगर निवासी ग्राम बरहा थाना गौरिहार
2. देवप्रकाश उर्फ अमर लखेरा पिता दिनेश लखेरा निवासी ग्राम कितपुरा थाना गौरिहार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से हड़पी गयी नगद राशि, घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, अपाचे मोटरसाइकिल कीमत करीब 1 लाख रुपए जप्त की गई। आरोपी सचिन सिंह मारपीट, आबकारी, एससी एसटी जैसे 6 एवं अमर लखेरा मारपीट, अवैध हथियार जैसे 2 अपराध में पूर्व से लिप्त हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव , प्रधान आरक्षक राज किशोर साहू,आरक्षक अमित शर्मा , कमल सिंह , दीपक चौरसिया, महेंद्र सचान, जितेंद्र चिकोटिया, मुलायम सिंह, दीप सिंह धाकड़, शिवम मिश्रा, संदीप पाठक, काशीराम, शंकर पटेल ,विकास सिंह, अनिल यादव, शेरा सिंह की भूमिका रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button