ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News इटौरा ग्राम में स्वास्थ्य जागरूकता एवं विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर गौरिहार/इटौरा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा ग्राम पंचायत अलीपुर के इटौरा ग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मासिक धर्म स्वच्छता तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर भी जागरूकता संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्राम में पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों का लेखन भी किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख संदेश रहा “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ – पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार।”


कार्यक्रम के सफल संचालन में निम्न सहयोगियों एवं ग्राम स्तरीय समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा
श्रीमती मुन्नी पटेल – आशा सहयोगिनी
श्रीमती रमाकांति प्रजापति – आशा कार्यकर्ता
कुमारी विपाशा कुमारी – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
श्रीमती सुनैना – ब्रिगेड सदस्य
श्रीमती रेशमा – ब्रिगेड सदस्य
श्रीमती सुलोचनी – ब्रिगेड सदस्य
श्रीमती लवकुश – ब्रिगेड सदस्य
श्री गुलाब सिंह – ब्रिगेड सदस्य
श्रीमती ओमवती – ब्रिगेड प्रभारी
श्रीमती रानी – ब्रिगेड सदस्य
श्री सुमन – ब्रिगेड सदस्य
कुमारी सुनोती राजपूत – महिला अभिभावक प्रतिनिधि
श्री सुरजन राजपूत – पुरुष अभिभावक प्रतिनिधि
श्री संतराम राजपूत – अभिभावक प्रतिनिधि
श्री मोले – ब्रिगेड सदस्य
श्री मान सिंह – ब्रिगेड सदस्य
श्रीमती ओमप्रकाशी – सहयोगी सदस्य
कुमारी ओमवती राजपूत
कुमार नीरज राजपूत
कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, किशोर-किशोरियों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उपस्थित ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि “स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण, उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।”
श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति
जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा
जनपद पंचायत गौरिहार, जिला छतरपुर (म.प्र.)
महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ, शाखा

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button