ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आगामी 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा संबंधी चूक की कोई संभावना न रहे। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील रखे जाएं तथा उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्गों की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलायी जाने वाली भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button