ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म के अभियोग का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार, एक नाजायज तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादिनी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्त साबिर अली पुत्र स्वर्गीय शाकिर अली निवासी ग्राम खरसौल थाना सैफनी जनपद रामपुर द्वारा वादिनी की मानसिक रुप से दिव्यांग नाबालिग लडकी के साथ गलत हरकत करने व दुष्कर्म कर भाग जाने के संबंध में दिनांक 04.06.2026 को थाना सैफनी पर मु0अ0सं0- 115/2026, धारा- 65(1)/333 बीएनएस, 3/4(2) पोक्सो एक्ट व 3(2)/5 एससी-एसटी एक्ट बनाम साबिर अली उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
मुठभेड का विवरणः-
आज दिनांक 05.06.2026 को थाना सैफनी पुलिस को चैकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की अभियोग उपरोक्त का वांछित अभियुक्त बैरुआ पुल के पास देखा गया है । प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना सैफनी पुलिस टीम कस्बा सैफनी से चन्द्रपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो बैरुआ पुल
तो बैरुआ पुल के पास खडा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर कच्चे रास्ते पर तेजी से जाने लगा । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया । आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त साबिर अली पुत्र स्व0 शाकिर अली नि0 ग्राम खरसौल थाना सैफनी जनपद रामपुर टांग में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।
पूछताछ में अभियुक्त ने दिव्यांग लडकी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया है ।
कृत कार्यवाहीः-
पुलिस मुठभेड के संबंध में अभियुक्त साबिर के विरुद्ध थाना सैफनी पर मु0अ0सं0- 117/2026, धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा
व0उ0नि0 श्री सर्वेन्द्र सिंह
उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार शर्मा
उ0नि0 श्री मनोज कुमार
उ0नि0 श्री शुभम शर्मा
हे0का0 255 पंकज कुमार
का0 1028 निशांत कुमार
का0 521 संजय कुमार
का0 769 मुकुल चौधरी
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button