Uttar Pradesh News दीपक चतुर्वेदी बैंकर पुनः बने सिविल डिफेंस के सीनियर स्टाफ ऑफिसर

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभारी अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रसाद मौर्य एवं सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव की संस्तुति के बाद नागरिक सुरक्षा संगठन के स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन के पद पर दीपक चतुर्वेदी बैंकर को पुनः आगामी समय के लिए सेवा विस्तार दिया है। पुलिस महानिदेशक के डिस्क और प्रशंसा पत्र से सम्मानित दीपक चतुर्वेदी बैंकर को सिविल डिफेंस में लंबे कार्य अनुभव एवं पुलिस प्रशासन को समय-समय पर दिए जा रहे योगदान के चलते यह दायित्व दिया गया है। श्री बैंकर की नियुक्ति पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।




Subscribe to my channel