ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद जेल परिसर में अधूरी रह गई शादी, प्रशासन के हस्तक्षेप से रुकी रस्में

👉शिव मंदिर में चल रही शादी पर जेल प्रशासन ने लगाई रोक

👉कोर्ट मैरिज के बाद धार्मिक रस्में बीच में रुकीं, दूल्हा-दुल्हन निराश

👉धनबाद जेल परिसर में विवाह समारोह बिना अनुमति रोका गया

धनबाद। धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं।

जानकारी के अनुसार बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव और धनबाद के पाथरडीह की कंचन पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इसके बाद दोनों परिवार पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराने के लिए जेल परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में शुरू हुईं। परिजन मौजूद थे और सात फेरों की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी दौरान जेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया और कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोक दिया।

प्रशासन का कहना था कि जेल परिसर में किसी भी आयोजन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होती है, जो इस मामले में नहीं ली गई थी। इसके बाद विवाह की रस्में बीच में ही रोक दी गईं और दोनों पक्षों को मंदिर परिसर से बाहर जाना पड़ा।

दूल्हे ने बताया कि कोर्ट मैरिज पहले ही हो चुकी थी और केवल धार्मिक परंपरा पूरी की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण रस्में अधूरी रह गईं। वहीं दुल्हन पक्ष ने भी निराशा जताई और कहा कि अब शेष विवाह रस्में किसी अन्य स्थान पर पूरी की जाएंगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button