ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रामपुर में प्रथम आगमन पर आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

माननीय कैबिनेट मंत्री एवं रामपुर जनपद के प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी ने आज विकास भवन, रामपुर में प्रथम आगमन पर आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। मंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने “विकसित भारत” की दिशा में तेज गति से प्रगति की है तथा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 से पूर्व एवं उसके पश्चात उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी हुई है। अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से प्रदेश में सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है।

मंत्री जी ने कांग्रेस पार्टी के 50 वर्षों से अधिक के शासनकाल की तुलना केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, जबकि पहले के समय में अपेक्षित गति से विकास कार्य नहीं हो पाए। इस अवसर पर मंत्री जी ने अभियान के अंतर्गत 5 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण, 8–14 जून विशेष जनसंपर्क अभियान, 11 जून प्रदेश स्तरीय मीडिया संवाद, 13–14 जून जिला मीडिया संवाद, 14–16 जून जनकल्याण शिविर, 16–17 जून विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17–20 जून प्रदर्शनी, 18–19 जून प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार , जिला प्रभारी श्री राजा वर्मा , नगर विधायक आकाश सक्सेना मिलक विधायक राजबाला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी जी एमएलसी महाराज सिंह जी अभय गुप्ता मोहन कुमार लोधी चित्रक मित्तल दीक्षा गंगवार रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी जगपाल सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना प्रदीप गुप्ता दीपक गुप्ता आदि एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button