ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News श्रीश्याम प्रिया अतिथि भवन धूमधाम से सम्पन्न हुआ ठाकुरश्री लड्डू गोपालजी महाराज का नव दिवसीय प्राकट्योत्सव

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश

वृन्दावन। कालीदह/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीश्याम प्रिया अतिथि भवन में चल रहा ठाकुरश्री लड्डू गोपालजी महाराज का नव दिवसीय प्राकट्योत्सव एवं स्व. श्रीमती कृष्ण वती माताजी का प्रथम वार्षिक स्मृति महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा, संगीतमय श्रीहरिनाम संकीर्तन, हवन एवं सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए। श्रीश्याम प्रिया कुंज के संस्थापक इंजीनियर ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं नीरव मिश्रा ने कहा कि हमारी पूज्य माताजी अत्यंत सहज, सरल, और उदार व्यक्तित्व की थीं।उन्होंने अपने जीवन का अत्यधिक समय ब्रज वृन्दावन और श्रीयमुना महारानी की भक्ति करके व्यतीत किया।

भक्तिमती निकुंजवासी कृष्ण वती माताजी अत्यंत धर्म परायण महिला थीं।वे संतों, ब्राह्मणों, ब्रजवासियों व निर्धनों-निराश्रितों की पूर्ण समर्पण भाव से सेवा करती थीं। ज्ञात हो कि भक्तिमती कृष्णवती माताजी वेणु विनोद कुंज के संस्थापक निकुंजवासी बालकृष्ण दास महाराज की विशेष कृपा पात्र थी। साथ ही उनकी गीता वाटिका, गोरखपुर के प्रख्यात संत राधा बाबा और हनुमान प्रसाद पोद्दार “भाईजी” पर अत्यधिक आस्था थी। महोत्सव में श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती वसुधा चतुर्वेदी, शशि मिश्रा, चंद्रिका एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button