ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News बौंली मंडी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 उपखंड मुख्यालय बौंली स्थित कृषि उपज मंडी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “प्रकृति से प्रेरित। जल वायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए” थीम के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पेड़ों की महत्ता काफी बढ़ गई है। प्रतिवर्ष तापमान में हो रही बढ़ोतरी से मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों और वन्य जीवों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वन्य जीव व पक्षियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि प्रकृति की रक्षा करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। सरकार भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में भाजपा नेता ओमप्रकाश डंगोरिया, राजेश गोयल, मुकेश गोयल व महेंद्र पुरी गोस्वामी ने अलग-अलग पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button