Uttar Pradesh News ऑपरेशन सवेरा: 10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना बुढाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नशे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार भी बरामद की गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त कर युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार




Subscribe to my channel