ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News जनपद रामपुर द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 03.06.2026 को यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सीआरपीएफ चुंगी क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर ओवरस्पीड वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ई-चालान की कार्यवाही की गई । साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया ।





Subscribe to my channel