Jharkhand News 15 महीने बाद कानून के शिकंजे में ‘बंगाल टाइगर’, सात मौतों वाले हादसे की बस राजगंज में जब्त
नाम-रंग बदलकर दौड़ रही थी ‘बंगाल टाइगर’, पुलिस ने डुमरी टोल के पास दबोचा

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
सात लोगों की मौत से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार बस आखिरकार जब्त महाकुंभ हादसे की आरोपी बस पर पुलिस का शिकंजा, 15 महीने बाद हुई बरामद
धनबाद/राजगंज: करीब 15 महीने पहले सात लोगों की जान लेने वाले भीषण सड़क हादसे से जुड़ी चर्चित ‘बंगाल टाइगर’ बस को राजगंज पुलिस ने आखिरकार जब्त कर लिया है। हादसे के बाद से फरार चल रही बस कथित तौर पर अपनी पहचान बदलकर विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही थी। पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात इस बस को पकड़ने में सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही एक संदिग्ध बस की सूचना मिलने के बाद राजगंज पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने डुमरी टोल प्लाजा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन की पहचान होते ही उसका पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद दलूडीह के समीप बस को रोककर जब्त कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस का नाम, रंग और बाहरी स्वरूप बदल दिया गया था, ताकि वह लंबे समय से चल रही पुलिस जांच से बच सके। हालांकि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान सुनिश्चित कर कार्रवाई की। बस जब्त किए जाने के बाद उसमें सवार कुछ यात्रियों ने विरोध जताया और युवराज होटल के समीप सड़क पर बैठ गए। यात्रियों का कहना था कि उन्हें उसी बस से अपने गंतव्य तक जाने दिया जाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों को समझाया और वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रवाना किया।

दरअसल मामला इस प्रकार है कि 22 फरवरी 2025 की रात पश्चिम बंगाल के हुगली से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रहे वाहनों का एक सड़क दुर्घटना में ट्रक से टकराव हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रही ‘बंगाल टाइगर’ बस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से बस और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि वाहन लगातार अलग-अलग मार्गों पर बदली हुई पहचान के साथ चलाया जा रहा था। अब बस की बरामदगी को मामले की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई




Subscribe to my channel