ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आज हुआ समापन

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक खरगोन के निर्देशन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पीवी दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आज समापन सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल कसरावद में किया गया ब्लॉक खेल समन्वयक पंकज बर्डे ने बताया कि 1 मई से 3 जून2026 तक चलाए गए इस समर कैंप में खेलों के साथ-साथ खेलो सीखो आगे बढ़ो की थीम पर मुख्य घटक फिट इंडिया मूवमेंट, व्यक्तिगत विकास, संस्कृति एवं मनोरंजन, खेल गतिविधियां ,फैमिली इंगेजमेंट ,सोसाइटी इंगेजमेंट, एवं सामाजिक जागरूकता से स्वस्थ रहने एवं खेल कौशल में सुधार लाने के लिए विकासखंड कसरावद मै लगभग 127 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कर फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स खेलों की बारीकियां सीखी समापन के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कसरावद के क्रीड़ा अधिकारी डॉ दयाराम राजपूत द्वारा खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा में अपना करियर बनाने को लेकर जानकारी दी गई।

संस्था के अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटीदार द्वारा निरंतर अभ्यास और आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दी एवं छात्रा कु अंशिका जैन ने समर कैंप के अपने अनुभव शेयर किऐ। एवं खिलाड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ हेमंत पाटीदार, कोषाध्यक्ष भगवान पाटीदार,सचिव नरेंद्र वराडिया,सहसचिव वैभव पाटीदार संस्था के प्राचार्य,खेल प्रशिक्षक श्री रविंद्र मिश्रा,आलोक पाटीदार उपस्थित रहे एवं आभार पंकज बर्डे विकासखंड समन्वयक कसरावद ने व्यक्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button