Uttar Pradesh News पावन तीर्थ श्री आदिबद्री धाम में दर्शन-पूजन का सौभाग्य

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
84 कोस ब्रज परिक्रमा में राजस्थान के पावन तीर्थ श्री आदिबद्री धाम, डीग (राजस्थान) में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य संत जय कृष्ण दास जी महाराज के नेतृत्व में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं की सेवा हेतु भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तजनों को प्रसाद वितरित कर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। प्रभु श्री बद्री विशाल से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

नर सेवा ही नारायण सेवा है। साथ में मनोज सिसौदिया जी, सत्यपाल जी, विजेंद्र बाबा, लोकेश जी, दीपेश जी, राधावल्लभ जी एवं समस्त यमुना रक्षक दल की टीम उपस्थित रही।

🙏जय श्री बद्री विशाल
🙏 जय श्री हरि
आपका अपना
डॉ. राजवीर सिंह
नि. मंडल अध्यक्ष, भाजपा
राष्ट्रीय संगठन मंत्री, यमुना रक्षक दल 🚩



Subscribe to my channel