Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की । परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया।



Subscribe to my channel