धमतरी, 29 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिला धमतरी द्वारा जारी सूची में कुल 13 मंडलों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार शहर मंडल का प्रभारी विजय साहू एवं सह-प्रभारी कविंद्र जैन, आमदी मंडल का प्रभारी राकेश साहू एवं सह-प्रभारी श्रीमती श्यामा साहू, रांव मंडल का प्रभारी चेतन हिन्दुजा एवं सह-प्रभारी उमेश साहू को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार भोथली मंडल में महेंद्र पंडित एवं राजीव सिन्हा, गंगरेल मंडल में हेमंत चंद्राकर एवं अविनाश दुबे, कुरूद मंडल में कुलेश्वर चंद्राकर एवं घनेश्वर साहू, भखारा मंडल में आनंद यदु एवं छत्रपाल बैस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिर्री मंडल में पुष्पेंद्र साहू एवं जीवन साहू, मेघा मंडल में हरीलाल साहू एवं डागेश्वर सोनकर, नगरी मंडल में मोहन नाहटा एवं महेंद्र नेताम, मगरलोड मंडल में श्रवण मरकाम एवं विजय यदु, बेलरगांव मंडल में अकबर कश्यप एवं राकेश चौबे तथा कुकरेल मंडल में विकल गुप्ता एवं महेश गोटा को प्रभारी एवं सह-प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के मार्गदर्शन तथा जिला महामंत्री राकेश साहू एवं महेंद्र पंडित की अनुशंसा पर जारी इस सूची का उद्देश्य संगठन को मंडल एवं बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना बताया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों से संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की है।
भाजपा जिला धमतरी द्वारा जारी इस नई सूची को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।