बड़े मंगलवार पर मनकापुर में मंगल भवन गेट से लेकर बस स्टॉप तक जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन किया गया , श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बड़े मंगलवार पर मनकापुर में मंगल भवन गेट से लेकर बस स्टॉप तक जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन किया गया , श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गोंडा, मनकापुर । बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मनकापुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारों का आयोजन किया गया। मंगल भवन गेट पर बहन शिवाली सिंह के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन, हवन एवं आरती के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार, देवी प्रसाद, संग्राम सिंह,मुकेश कुमार,गुप्ता,रंजीत सिंह, कल्लू, मायाराम यादव, रामू, मनीष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मनकापुर बस स्टॉप पर किशन पांडेय के सौजन्य से भी भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।



Subscribe to my channel