मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान 5 अप्रैल को ब्यौहारी में आयोजित कार्यक्रम करेंगे शिरकत

कमिश्नर एवं एडीजीपी ने ब्यौहारी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल व्यौहारी मध्य प्रदेश

शहडोल – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल 2023 को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण एवं पैसा एक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसकी पूर्ण तैयारियों के संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री दिनेश चंद्र सागर ने आज सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तैयारियों के संबंध में समुचित जानकारी दी। कमिश्नर द्वारा व्यवस्थाओं का मौके पर ही समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना कार्ड के ना घूमे। कमिश्नर ने बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, हितग्राहियों के हितलाभ वितरण की व्यवस्था तथा उनके बैठने की व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अंकिता सूलया से प्राप्त किया। इस दौरान कमिश्नर एवं एडीजीपी ने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी श्रीमती वर्षा मिश्रा, तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button