Uttar Pradesh News केमरी हॉल्ट के उच्चीकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से की मुलाकात

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संजय कपूर के नेतृत्व में केमरी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM), इज्जतनगर, बरेली से मुलाकात कर केमरी रेलवे हॉल/स्टेशन से जुड़ी जनसमस्याओं एवं लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम महोदय को अवगत कराया कि केमरी एक बड़ा औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र है, जहां लगभग डेढ़ लाख की आबादी निवास करती है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में उद्योग, राइस मिलें, आढ़त एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय संचालित होते हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं।

ज्ञापन में केमरी हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा देने, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्टाफ की तैनाती, आरक्षण खिड़की, दूसरी रेलवे लाइन तथा केमरी-गुजरेला रोड की मरम्मत सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
डीआरएम महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा सभी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा चरणबद्ध तरीके से मांगों पर कार्य कराया जाएगा।
संजय कपूर ने कहा कि केमरी क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत रेलवे सुविधाओं की मांग कर रही है और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। उन्होंने डीआरएम महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को बेहतर रेलवे सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं केमरी निवासी
असलम जावेद, लइक अहमद बाबूवकील हैदराबादी नियाज मेंबरउपस्थित रहे।




Subscribe to my channel