ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News धरती के नीचे फिर हलचल! सिनीडीह लफड़ा मोड़ के पास तीन मकानों में दरार, दहशत में लोग

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

टांडबारी हादसे के बाद फिर भू-धसान का खतरा, सिनीडीह में घरों में आई दरार
चरचराहट की आवाज से सहमे लोग, लफड़ा मोड़ के पास तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त
बीसीसीएल क्षेत्र में फिर डर का माहौल, मकानों में दरार पड़ने से मचा हड़कंप

कतरास न्यूज़:- धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनीडीह लफड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाके के तीन मकानों में अचानक दरार पड़ गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे लोगों ने मकानों से चरचराहट की आवाज सुनी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महेशपुर कोलियरी में संचालित एसआर इंफ्रा आउटसोर्सिंग के डंपिंग रास्ते के आसपास जमीन में हलचल महसूस की गई, जिसके कारण कई घरों की दीवारों और फर्श में दरारें उभर आईं। हाल ही में सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडबारी में हुए भू-धसान हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके के लोग पहले से ही सहमे हुए हैं। ऐसे में इस घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेता गौर चंद बाउरी घटनास्थल पर पहुंचे और एहतियातन सभी लोगों को घरों से बाहर निकलवाया। उन्होंने मामले की जानकारी बीसीसीएल अधिकारियों को भी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
मौके पर दिनेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान, शैलेंद्र यादव, लाल बाउरी और कुणाल चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल जांच कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button