ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 2027 चुनाव की तैयारियां तेज: सपा नेता रामबहादुर ने शाहबाद के गांवों का किया दौरा, PDA पंचायतों पर दिया जोर

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

शाहबाद (रामपुर): आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता रामबहादुर ने शाहबाद तहसील के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम चौकोनी, खार्सोल, रवाना पट्टी और बड़ागांव में स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं।

​दौरे के दौरान सपा नेता ने पार्टी के मुख्य एजेंडे PDA की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए ग्राम स्तर पर मजबूत रणनीति बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘PDA पंचायतों’ का आयोजन करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

​ग्राम स्तर पर रणनीति बनाने की अपील
रामबहादुर ने चौकोनी और खार्सोल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का चुनाव प्रदेश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बड़ागांव में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कमेटियों को सक्रिय करने और स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर समाजवादी वरिष्ठ नेता बदन सिंह यादव, समाजवादी अधिवक्ता के राष्ट्रीय सचिव घनेंद्र यादव, अनीश मुमताज़, कवि अमित रामपुरी, ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button