ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार; पिस्टल, गोली और स्कॉर्पियो जब्त

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

छाताबाद फायरिंग कांड का खुलासा, आपसी रंजिश में चली थीं गोलियां
कतरास गोलीबारी मामले में पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी दबोचे गए
हवाई फायरिंग से दहला था छाताबाद, पुलिस ने हथियार संग आरोपियों को पकड़ा
अमित यादव-विकास बजरंगी विवाद में चली गोलियां, तीन अपराधी गिरफ्तार
छत पर खड़े युवक को लगी थी गोली, छाताबाद कांड में पुलिस ने किया खुलासा

धनबाद/कतरास:- छाताबाद 04 नंबर के पास 27 मई 2026 की रात हुई मारपीट एवं फायरिंग की घटना में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा अपने लिखित बयान के आधार पर कतरास थाना कांड संख्या-152/26 दिनांक 28.05.2026 दर्ज किया गया था। कांड में 20 नामजद एवं 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त आनंद कुमार यादव (28 वर्ष), विवेक कुमार ठाकुर (25 वर्ष) एवं करण कुमार दास (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी कतरास थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो खोखा एवं एक काला रंग का स्कॉर्पियो वाहन (JH10CK-0025) बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि अमित यादव एवं विकास बजरंगी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 27 मई की रात दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट हुई तथा एक-दूसरे को डराने के उद्देश्य से 3-4 राउंड हवाई फायरिंग की गई।
फायरिंग के दौरान छताबाद निवासी तौशिफ अंसारी अपने घर की छत से नीचे हो रहे शोर-शराबे को देख रहे थे। इसी दौरान उनके कंधे में गोली लग गई। वहीं मारपीट में शामिल नीतिश यादव के पैर में भी गोली लगी थी।
पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button