Jharkhand News भूली झारखंड मोड़ के पास फिर धंसी आठ लेन सड़क, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
बार-बार धंस रही आठ लेन सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
भूली में सड़क धंसने से दहशत, पाइपलाइन लीकेज बनी वजह!
करोड़ों की सड़क बनी मुसीबत? भूली झारखंड मोड़ पर फिर बना बड़ा गोफ
धनबाद: भूली झारखंड मोड़ के समीप आठ लेन सड़क पर एक बार फिर बड़ा गोफ बनने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क धंसने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्विस लेन के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन में लीकेज होने और मिट्टी खिसकने के कारण सड़क के नीचे खाली जगह बन गई, जिससे सड़क अचानक धंस गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। सड़क के उद्घाटन के बाद से कई बार अलग-अलग स्थानों पर धंसाव और दरार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग स्थायी समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। बारिश और पाइपलाइन फटने जैसी घटनाओं के बाद पहले भी भूली और झारखंड मोड़ इलाके में सड़क धंस चुकी है, लेकिन हर बार केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को दबा दिया जाता है।
घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित हिस्से को बैरिकेडिंग कर घेर दिया है ताकि कोई हादसा न हो। वहीं स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।




Subscribe to my channel