Rajasthan News फतेहपुर- कस्बे में अमन, शान्ति, त्याग और बलिदान का महापर्व ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
कस्बे की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद बिसायतियान (अहले हदीस) कृषि उपज मंडी के पिछे स्थित ईदगाह में मुस्लिम अहले हदीस समुदाय के धर्मालंबियों द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

ब्यूरो चीफ सलीम काजी सीकर राजस्थान
ईदगाह मस्जिद के सचिव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अब्दुल सलाम शेख़ बिसायती के अनुसार ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद मैदान में समाज एवं जमाअत के बुजुर्ग जनाब शेख़ अब्दुल्लाह साहब की सदारत में मस्जिद बिसायतियान के इमाम मोहम्मद अकरम हुरैरी साहब की इमामत में पुरूष व महिलाओं के साथ बच्चों ने भी बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंच कर विषेश नमाज एक साथ अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआं मांगी।

श्री शेख़ ने बताया की कस्बे में आजादी से भी पहले से सन् 1896, ईस्वी से अहले हदीस मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबी महिलाओं के साथ विषेश नमाज अदा अदा करते आ रहे हैं।
इसके अलावा शहर की अहले हदीस मुस्लिम समुदाय की अन्य मस्जिदें- इब्राहीम अलैहिस्सलाम मस्जिद, तौहीद मस्जिद, हाजरा मस्जिद एवं खतिजा तुल कुबरा मस्जिद सहित पुरुषों के साथ महिलाओं ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की।
इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन का अमला एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्यजनों ने ईदगाह में पहुंच कर अहले हदीस मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगा कर ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दी।
दिनांक-28,मई 2026
अब्दुल सलाम शेख़ बिसायती
सचिव
ईदगाह मस्जिद बिसायतियान (अहले हदीस)
कृषि उपज मंडी के पिछे
फतेहपुर -शेखावाटी (राजस्थान)
वाट्सअप नं.-9887685743,




Subscribe to my channel