Madhya Pradesh News शिक्षण शिविर में संस्कारों की गूंज,धर्म शिक्षा से निखर रहा बच्चों का व्यक्तित्व।
बड़ा मलहरा में श्रमण संस्कृति शिविर बना आकर्षण का केंद्र,बच्चों को मिल रही धर्म व ज्ञान की शिक्षा।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ा मलहरा//श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक एवं संस्कारमयी शिक्षण शिविर में बच्चों को धर्म,संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर संस्कारित किया जा रहा है।परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से बड़ा मलहरा में यह शिविर उत्साहपूर्वक संचालित हो रहा है।

शिविर के संयोजक प्रमोद जैन गट्टू,राजकुमार जैन एवं ओमप्रकाश जैन ने बताया कि 21 मई से 28 मई तक आयोजित इस शिविर में भाग-1,भाग-2,छैल-ढाला एवं इष्टोपदेश सहित विभिन्न धार्मिक विषयों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।सांगानेर से आए विद्वान गौरव शास्त्री,समृद्ध शास्त्री एवं अंश शास्त्री बच्चों को धर्म अध्ययन एवं संस्कार शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। शिविर के सफल संचालन में पाठशाला परिवार बड़ा मलहरा का विशेष सहयोग मिल रहा है।
शिविर में प्रतिदिन बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ संस्कार,अनुशासन और नैतिक जीवन का महत्व भी समझाया जा रहा है।बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतिदिन अल्पाहार एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शिविर के छठवें दिवस श्रीमती राजकुमारी सेवकचंद,निखिल-निलय जैन धनगुवा परिवार,श्रीमती रजनी कियोस्क बैंक,दिनेश जी गुलगंज परिवार,सुरेंद्र जैन, अनेकांत जैन शिक्षक कुड़ीला परिवार,अमित जैन बर्मा,कु. पवित्रा,सन्निधि,श्रीमती श्वेता फौजदार,श्रीमती दिव्या सुरजपुरा,कमल जैन एवं श्रीमती शिल्पा सुरेंद्र जैन गंज परिवार बड़ा मलहरा द्वारा बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।
सायंकालीन बेला में बच्चों की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के माध्यम से बच्चों में धार्मिक चेतना,अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित होते दिखाई दे रहे हैं।




Subscribe to my channel