ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने स्वेच्छा से नए आवास में किया गृह प्रवेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर प्रशासनिक प्रयासों का दिखा सकारात्मक परिणाम

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम ने इसी गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों से चौपाल लगाकर चर्चा की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखे

सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रशासन ने सामान नए आवास तक पहुंचाया, खाली मकानों को किया गया जमींदोज

ढोड़न डैम का निर्माण कार्य बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी

छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोड़न डैम निर्माण कार्य बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है। परियोजना से प्रभावित विस्थापित ग्रामों के ग्रामीण, जिन्हें मुआवजे की संपूर्ण राशि प्राप्त हो चुकी है, अब स्वेच्छा से अपने नए आवासों में शिफ्ट हो रहे हैं।


कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने हाल ही में विस्थापित ग्राम पाठापुर का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की थी और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नए आवासों में शिफ्ट होने की अपील की थी। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक परिणाम बुधवार को देखने को मिला, जब ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने घर खाली कर किशनगढ़ स्थित नए आवासों में गृह प्रवेश किया।


इस दौरान जिला प्रशासन की टीम ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में ग्रामीणों का सहयोग करते हुए उनका सामान सुरक्षित रूप से नए आवास तक पहुंचवाया। घर खाली होने के उपरांत संबंधित मकानों को जमींदोज किया गया।
नए आवास में शिफ्ट होने वाले ग्रामीणों में कोमल पिता रमसू गौड़, दयाल पिता किशोरी गौड़, ब्यादीन पिता भगिया गौड़, हरिया पिता बुद्धा गौड़, शिब्बा पिता बुद्धा गौड़, हक्का पिता बुद्धा गौड़, मल्ला पिता अच्छेलाल गौड़, भग्गू पिता प्यारे गौड़, संतोष पिता रामकुंवर गौड़ एवं अंता पिता हरिया गौड़ शामिल हैं।
इस अवसर पर एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम विजय द्विवेदी, जनपद सदस्य भगवानदास गौंड, एसडीओपी, टीआई एवं रेंजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button