ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रामपुर जनपद के थाना केमरी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

बताया जा रहा है कि ग्राम खानपुर निवासी जाहिद उम्र लगभग 60 वर्ष और सत्तार पुत्र अली हुसैन उम्र लगभग 65 वर्ष, जो कि बुजुर्ग और बीमार बताए जा रहे है, उनके खिलाफ थाना केमरी पुलिस द्वारा पूर्व में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में दोनों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद भी थाना केमरी पुलिस लगातार उनके घर पहुंचकर दबाव बना रही है और प्रताड़ित कर रही है।


पीड़ित परिवार का कहना है कि दिनांक 26 मई 2026 की रात पुलिस गांव में पहुंची और जाहिद व सत्तार के घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान घर में रखा सामान, कूलर और अन्य घरेलू वस्तुओं में तोड़फोड़ भी की गई।
इतना ही नहीं, परिवार का आरोप है कि पुलिस जाते समय सत्तार के घर से मोटरसाइकिल नंबर UP 22 BD 9537 को भी अपने साथ ले गई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस पर निर्दोष लोगों को परेशान करने और अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
फिलहाल पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button