ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

वेलविशर फाउंडेशन एवं अनुराग मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों परिवारजनों एवं मित्रो के द्वारा स्व. अनुराग सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने स्व. अनुराग सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत आश्रम के मुखिया श्री सीताराम महराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. अनुराग सिंह बेहद सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरियरा दिखित ठाकुर परिवार के मुखिया रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वेलविशर फाउंडेशन द्वारा उनकी जन्म जयंती पर इस प्रकार का जनहितकारी आयोजन किया जाना अत्यंत अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नरियरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी नेताम जी ने कहा कि स्व. अनुराग सिंह सेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्ति थे और उनकी स्मृति में समाजहित के कार्यक्रम आयोजित करना वास्तव में सराहनीय कार्य है , वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सचिव चिराग शर्मा जी ने बताया कि संस्था पिछले 4 साल से करते आ रही और भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम जनहित में हमेशा किया जाएगा।बिलासा ब्लड बैंक के पारिजात दुबे एवं नितेश ताम्रकार ने बताया कि रक्तदान शिविर में 60 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया। आयुष विभाग के ब्लॉक प्रमुख डॉ शैलेश चौहान ने बताया कि आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 252 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम को महाराणा शिक्षा समिति के अध्यक्ष देव भूषण सिंह,भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नवीन सिंह, बलौदा सरपंच संघ केे अध्यक्ष नवल किशोर सिंह बाबला, ग्राम तेंदुआ सरपंच अरविंद सिंह, जे एस डब्लू के सी एस आर प्रमुख सचिन दुबे, मुकेश चांदु , अमित बैंस , संतोष सिंह , रोशन सिंह, राजेश्वर सिंह नगर पंचायत नरियरा के अध्यक्ष राधिका महेंद्र सहगल, उपाध्यक्ष प्रीति बबलू दुबे, पार्षद गण आकाश सिंह अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, राकेश साहू पूर्व अध्यक्ष जरही माता सेवा समिति, सुशांत बंजारे, अजय बरेठ पूर्व सरपंच, अलगू भैना पूर्व सरपंच,वरिष्ठ समाज सेवक छोटू कश्यप, वरिष्ठ समाज सेवक पारस शर्मा, सनत साहू पत्रकार , ऋषभ महाविद्यालय के मुखिया अंकित जैन, राधा वल्लभ मंदिर पुजारी परिवार के आदित्य पांडे, हर्बल लाइफ कंपनी से आई श्रीमती मयूरिका व्यास जी , समाजसेवक राहुल दोषी ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का कुशल संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य वीरेंद्र साहू ने किया, एवं संस्था परिचय सक्रिय सदस्य दीपक साहू ने दिया

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button