ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News बैंकों में किसी भी योजना के प्रकरण लंबित नहीं रहें : कलेक्टर

लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, बैंक मैनेजरों को शीघ्र डिस्बर्समेंट के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही पर सीएमओ अवैतनिक
राजू जोशी छतरपुर

निकायों में पीएम स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश

सीसीएल वितरण में नौगांव शाखा प्रबंधक पर एफआईआर के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी बैठक संपन्न
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अमित वर्मा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने उद्यानिकी विभाग की पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लंबित प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मध्यांचल ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया को स्वीकृत आवेदनों का तत्काल निराकरण कर डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैंकों में किसी भी योजना के प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए।
स्वसहायता समूहों के सीसीएल वितरण की समीक्षा के दौरान यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया नौगांव शाखा की अत्यंत खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग अंतर्गत किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं मध्यांचल ग्रामीण बैंक के लंबित प्रकरणों का शीघ्र डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करने को कहा।
पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर (स्वनिधि) योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बैंक मैनेजरों को सख्त हिदायत दी कि योजना के सभी लंबित प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किए जाएं। उन्होंने नौंगांव, सटई एवं बिजावर क्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मध्यांचल ग्रामीण बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखाओं को निर्देश दिए कि स्वीकृति हेतु कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।
पीएम स्वनिधि योजना में नौगांव एवं महाराजपुर के सीएमओ द्वारा आवेदन नहीं किए जाने पर एक दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर हरपालपुर सीएमओ को भी एक दिन का अवैतनिक तथा जीएम डीआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button