ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पेंड्रा में सरे बाजार गोलीबारी : सर्राफा कारोबारी को तीन बदमाशों ने मारी गोली, लूटपाट कर भागे 

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

पेंड्रा में साप्ताहिक बीच बाज़ार में अज्ञात 3 बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश दुकान से लूटपाट कर फरार हो गए।

पेंड्रा के कोटमी बाजार में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई। जब अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यापारी को बीच बाजार गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोटमी बाजार में पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी सोना-चांदी का व्यापार करने बजार गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम पल्सर बाइक में सवार तीन अज्ञात युवक दुकान पहुंचे और लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान व्यापारी प्रदीप सोनी ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने बीच बाजार गोली चला दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोली लगते ही व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से लूटपाट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button