ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन मोड — चोर और गौकश गिरोह पर बड़ी कार्रवाई”

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना बुढाना पुलिस ने एक शातिर चोर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा, 01 जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ चोरी सहित अन्य अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं थाना शाहपुर पुलिस ने गौकशी की योजना बना रहे 05 शातिर गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त घायल हुए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 रास गौवंश, 01 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button