ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News 35 साल पुराने चोरी के प्रकरण के ₹10000 के इनामी वारंटी को थाना बिजावर पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” में सफलता ।
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना बिजावर अंतर्गत वर्ष 1991, 35 साल पुराने चोरी के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹10000 के इनामी वारंटी विश्वनाथ पटेरिया पिता जागेश्वर पटेरिया निवासी ग्राम बंधी थाना ईशानगर जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप.निरी. गुरुदत्त शेषा, स.उ.नि. के.एल.बेन, प्र.आर. राजेंद्र सिंह, आर. दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, सतेंद्र, अरुण सिंह, मनीष, अमित सिंह, सुनील की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button