ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News खुदाई के दौरान कुएं की मिट्टी धंसी, दबने से 5 मजदूरों की मौत ।

पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील की घटना ।

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नया पुरवा में बर्ष2024-25 में बी वी जी राम जी योजना अंतर्गत स्वीकृत कुआं का निर्माण कार्य चल रहा था । मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह काम सरपंच सरोज पटेल द्वारा अधिक मजदूरी का लालच देकर साढ़े 3 सौ रूपये की जगह पांच सो रुपए की मजदूरी में ठेके पर देकर नियम बिरुद्ध काम कराया जा रहा था । ग्रामीणों के बताएं अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे का है । उस वक्त कुएं में करीब 7 मजदूर काम कर रहे थे किंतु कुछ देर पहले 2 मजदूर पानी पीने के लिए बाहर निकल आए थे । इसी दौरान कुएं की मिट्टी धसक गई जिसमें कुएं के अंदर काम कर रहे पांच मजदूर दब गए। घटना की जानकारी लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन बुलाकर स्वयं बचाओ अभियान शुरू कर दिया सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बचाव कार्य में देरी की वजह से मजदूरों की जान चली गई । ग्रामीणों के बताए अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे हुई थी किंतु प्रशासन के द्वारा भेजा गया बचाव कार्य दल 3 घंटे बाद मौके पर पहुंचा।
घटना की जांच के दौरान जनपद पंचायत सीईओ सतीश सिंह ने बताया कि शांति धाम के पास 10 दिन से सार्वजनिक सिंचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा था प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम बी वी जी राम जी के पोर्टल पर दर्ज नहीं मिले हैं मामले की जांच कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों हे प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों में आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू उर्फ चुनवाद पाल एक ही परिवार के थे। दुर्घटना पर अपनी राय व्यक्त करते हुए सेवानिवृत सिविल इंजीनियर बी के भंडारी का कहना है कि वहां की मिट्टी रेतीली है नदी का किनारा होने के कारण मिट्टी धसने की आसंका अधिक रहती है।यदि कुंऐ में 15 फीट के बाद आर सी सी के छल्ले लगाए जाते तो घटना होने की संभावना कम होती।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button