ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News थाना मिलक:- पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, 01 नाजायज तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस,01 मोटरसाइकिल व पशु काटने के उपकरण बरामद ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मिलक के नेतृत्व में दिनांक 26.05.2026 को रात्रि गश्त / चैकिंग के दौरान थाना मिलक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति (गौकश व्यक्ति गौवंशी पशुओ को जंगल में गौकशी करने के उद्देश्य से तिराह गांव से पूर्व की ओर खेत जंगल की ओर ग्राम सिंगरा की ओर से आने वाला है और जंगल में रैकी कर पशुओ को बांध लेगा और रात्रि में किसी समय अपने साथियो को बुलाकर पशुओ का वध करने वाला है जिनके पास गौकशी करने का सामान व अवैध हथियार भी है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची । पुलिस टीम को सिंगरा ग्राम की तरफ से चकरोड़ कच्चे रास्ते की ओर से एक मोटरसाइकिल पर 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे टॉर्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया गया । पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर जाने पर अभियुक्तगण द्वारा खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरीया खानसामा थाना गंज जिला रामपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण, 01 तमंचा नाजायज 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा 01 नाल में फंसा हुआ खोका कारतूस व एक मोटरसाईकिल अपाचे रंग काला बरामद हुई । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, रामपुर भेजा गया । पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में दिनांक 27.05.2026 को थाना मिलक पर मु0अ0सं0- 165/26 धारा- 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज,रामपुर 2.भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक,रामपुर 3.हामिद पुत्र मैंसर निवासी मोहल्ला नसीराबाद थाना मिलक,रामपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग मौका देखकर गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका मांस बेचकर धन अर्जित करते हें । आज भी हम गोवंशीय पशु की तलाश में घूम रहे थे ।
बरामदगी-
एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय नाल में फंसा खोखा कारतूस 315 बोर
तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
पशु काटने के उपकरण
एक अदद मोबाइल रेडमी व 8500/- रूपये
एक मोटरसाइकिल अपाचे ।
अभियुक्तगण इस्लाम पुत्र नईम का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 220/14 धारा 147/148/149/307/353/504/420/467/471 भादवि थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 247/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 263/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 276/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 293/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 1005/14 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/5 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 थाना दातागंज बदायूँ
मु0अ0सं0 1001/14 धारा 307/34 भादवि थाना दातागंज बदायूँ
मु0अ0सं0 261/15 धारा 307 भादवि व 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 282/17 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली रामपुर
मु0अ0सं0 226/15 धारा 307/429 भादवि व 3/5/8 सीएस एक्ट थाना कटरा शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 227/15 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कटरा शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 4/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एक्ट थाना मिलक रामपुर
मु0अ0सं0 331/15 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना मिलक रामपुर
मु0अ0सं0 177/15 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना आरसी मिसन शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 770/15 धारा 420/467/468/471 भादवि व 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0
मु0अ0सं0 13/15 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कटरा शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 124/16 धारा 147/353/427 भादवि व 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 146/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 181/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 3/11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 254/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 254/16 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 93/17 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 118/18 धारा ¾ सार्वजनिक जुआ अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 06/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 167/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 244/19 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 306/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंज रामपुर
मु0अ0सं0 324/19 धारा 174ए भादवि थाना गंज जनपद रामपुर
मु0अ0सं0 360/19 धारा 379/411 भादवि थाना गंज जनपद रामपुर
मु0अ0सं0 361/19 धारा 414/418/420/468 भादवि थाना गंज रामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह थाना मिलक जनपद रामपुर
व0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना मिलक जनपद रामपुर
उ0नि0 मनोज कुमार थाना मिलक जनपद रामपुर
उ0नि0 कुलदीप पूनिया थाना मिलक जनपद रामपुर
हे0का0 नफीस अहमद थाना मिलक जनपद रामपुर
हे0का0 जागेश सिंह थाना मिलक जनपद रामपुर
हे0का0 उमेश कुमार थाना मिलक जनपद रामपुर
हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना मिलक जनपद रामपुर
का0 अंकित कुमार थाना मिलक जनपद रामपुर




Subscribe to my channel