ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर
असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव के ही चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पुरबुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक शीतल पाल उर्फ लल्ली व उनकी पत्नी के रूप में हुई। राहगीरों की सूचना पर 112 नंबर पीआरबी जवान मौके पर पहुंचे बहादुर के साथ घायल दंपत्ति को अपने रिजर्व वाहन से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में भर्ती कराया जहां पर योग्य चिकित्सकों से इलाज जारी है और स्थित सामान बनी हुई है राहगीरों के अनुसार शिक्षक सुबह लगभग 8:15 पर फतेहपुर से निजी काम करके घर वापस लौट रहे थे और अपने ही गांव के चौराहे को पार कर रहे थे। उसी समय विजयीपुर से गाजीपुर ओर जा रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात कार उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपती की बाइक उछलकर नाले में जा गिरी।वे सड़क पर गिरकर कर गंभीर रूप से घायल हो गए और कार सवार मौके से फरार हो गया। वहीं असोथर थाना प्रभारी ने फुटेज निकाल कर वाहन की गिरफ्तारी करने का आश्वसन दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button