Madhya Pradesh News खजुराहो से गूंजा योग का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम को किया संबोधित
योग और खजुराहो दोनों ही भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के संवेदनशील और गौरवशाली प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
काउंटडाउन इवेंट के माध्यम से देशभर के लाखों लोग योग से जुड़ रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर काउंटडाउन इवेंट अंतर्गत योग सत्र का शुभारंभ किया
सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया
काउंटडाउन इवेंट अंतर्गत योग सत्र का शुभारंभ केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी रजत सखलेचा सहित अन्य केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल रहे। साथ ही अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा, विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने भी शामिल होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में आयोजित हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 25 दिनों का काउंट डाउन (उलटी गिनती) हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार चरण के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश भर में आयोजित होने वाले योग प्रदर्शनों, जागरूकता अभियानों और समुदाय-आधारित गतिविधियों द्वारा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दास, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) काशीनाथ समागंडी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, योग विशेषज्ञ, आयुष प्रणाली और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रतिनिधि और देश के विभिन्न हिस्सों से आए योग अभ्यासी भी कार्यक्रम के हिस्सा बने।




Subscribe to my channel