ब्रेकिंग न्यूज़

गौवंश हिंसा की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग, परिषद ने सौंपा ज्ञापन

गौवंश हिंसा की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग, परिषद ने सौंपा ज्ञापन

 गोंडा, मनकापुर 26 मई। भारतीय गोवंश संरक्षण-संवर्धन परिषद की ओर से सोमवार को उपजिलाधिकारी मनकापुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र सहित प्रदेश में बढ़ रही गौवंश हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई गई और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गौवंश के प्रति हिंसा और तस्करी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों में रोष है।

ज्ञापन में मांग की गई कि गौहत्या, अवैध तस्करी और गौवंश के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने, घायल और बेसहारा गोवंश के संरक्षण तथा उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

परिषद के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से कहा कि गोवंश संरक्षण को लेकर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान संतोष कुमार कसौधन प्रांत गौशाला संपर्क प्रमुख अवध प्रांत, भीषम वर्मा प्रांत गौरक्षा विज्ञान परीक्षा प्रमुख अवध प्रांत, हर्षवर्धन, दिलीप कुमार, धर्मदेव और परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button