ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके आनंद मानिकपुरी एक बार फिर अपनी नई फिल्म “मोर वाली अलग हे” को लेकर चर्चा में हैं।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

 

 

 

यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आनंमेहनत और लगन के दम पर खुद का प्रोडक्शन हाउस “The ADM Productions” खड़ा किया और अब अपनी ही प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं।

फिल्म “मोर वाली अलग हे” 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आनंद मानिकपुरी ने निर्देशन, लेखन, एडिटिंग और अभिनय जैसे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को स्वयं निभाया है। यूँ कहें कि उन्होंने इस फिल्म में एक “One Man Army” की तरह काम किया ह

 

फिल्म के निर्माता हैं प्रवीण साहू एवं आनंद मानिकपुरी। वहीं निर्देशन, कहानी, लेखन और एडिटिंग की जिम्मेदारी स्वयं आनंद मानिकपुरी ने संभाली है। फिल्म का कलर डीआई आनंद मानिकपुरी के भाई तुषार मानिकपुरी ने किया है, जबकि छायांकन जतीन साहू द्वारा किया गया है। फिल्म के वीएफएक्स का कार्य विवेक दुबे ने संभाला है।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक संजय मानिकपुरी एवं विनोद वर्मा ने तैयार किया है। मेकअप का जिम्मा निक्की और उनकी टीम ने संभाला है। वहीं फिल्म के गीतों को बेहद खूबसूरत आवाज़ दी है सुनील सोनी, भीमा बंजारे और अजय चौहान ने। गीतों के लिरिक्स एवं कंपोज़िशन राहुल डडसेना द्वारा किया गया है।

आनंद मानिकपुरी की फिल्मों की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि उनकी कहानियाँ समाज की सच्चाइयों से प्रेरित होती हैं। उनकी फिल्मों में कॉमेडी और ड्रामा के साथ-साथ समाज के लिए एक गहरा संदेश भी देखने को मिलता है। दर्शकों को उम्मीद है कि “मोर वाली अलग हे” भी एक अलग और यादगार अनुभव देने वाली फिल्म साबित होगी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button