ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बड़ी कार्रवाई: सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, मुठभेड़ में 2 घायल समेत 4 गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हुए, जबकि कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15 बने हुए तमंचे, 01 पिस्टल 9 एमएम, 01 पिस्टल 32 बोर, 04 अधबने तमंचे, 06 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस, 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा अवैध शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अवैध हथियार तैयार कर आपराधिक गतिविधियों में सप्लाई करने का काम कर रहा था। समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया है। इस सफल ऑपरेशन पर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button