ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बहन को भगाने का खूनी बदला! 19 दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, फिर पत्थर से कुचलकर की गई हत्या का खुलासा

सड़क हादसा दिखाने रची गई थी साजिश, डंडों से पीटने के बाद बिजली खंभे के पास फेंकी गई बाइक; दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बदले की आग में जल रहे तीन युवकों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक को रास्ते में रोककर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। हत्या को सड़क हादसा साबित करने के लिए आरोपियों ने बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर बिजली खंभे के पास फेंक दिया। मामला महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र का है।
बहन को भगाने की रंजिश में हत्या


जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमी निवासी चितरंजन पटेल (22) ने वर्ष 2023 में आरोपी दीपेश साहू की बहन को भगाकर मुंबई ले गया था। वहां दोनों चितरंजन के एक दोस्त के घर में रह रहे थे। इसी दौरान युवती की नजदीकियां चितरंजन के दोस्त से बढ़ गईं और वह गर्भवती हो गई। इस घटनाक्रम से आहत चितरंजन युवती को मुंबई में छोड़ अकेले गांव लौट आया। लेकिन बहन को भगाकर ले जाने की बात आरोपी दीपेश साहू और उसके परिवार को नागवार गुजर रही थी। तभी से आरोपी बदला लेने की फिराक में थे।
शादी से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा
पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 की रात चितरंजन एक शादी समारोह से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम लामीसरार स्थित मुर्गी फार्म मोड़ के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दीपेश साहू, कुंजन साहू और उनके एक साथी ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कब्रिस्तान के पास ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा। जब चितरंजन बेहोश होकर गिर पड़ा, तब आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। हत्या को सड़क हादसा साबित करने के लिए उसकी बाइक को भी पत्थरों से तोड़फोड़ कर बिजली खंभे के पास फेंक दिया गया।


19 दिन बाद इलाके के दौरान मौत
गंभीर रूप से घायल चितरंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 19 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। आखिरकार 22 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप
चितरंजन की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन कोमाखान थाना पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर शुरुआती शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। थाना परिसर में जमकर नारेबाजी हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई। स्थिति बिगड़ते देख बागबाहरा एसडीओपी अजय सहनकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हत्या की धारा जोड़कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
दो आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी कुंजन साहू (25) पिता बालूराम साहू और दीपेश साहू (24) पिता भुनेश्वर साहू निवासी ग्राम बकमा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विधायक ने की 20 लाख मुआवजे की मांग
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मृतक चितरंजन पटेल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग भी की।
अस्पताल की लापरवाही पर भी उठे सवाल
मामले में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। थाना प्रभारी ने विधायक को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित आदित्य हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। विधायक यादव ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए अधिकारियों को मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button