ब्रेकिंग न्यूज़

नगरी पुलिस का जबरदस्त एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी,  जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत नगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस ताबड़तोड़ एक्शन में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं कुल 26.66 लीटर अवैध शराब और 4010 रुपये की बिक्री रकम जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नगरी पुलिस ने मुखबिर सूचना और पूर्व शिकायतों के आधार पर विशेष टीम गठित कर सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ चार स्थानों पर रेड कार्रवाई की। इस दौरान अवैध महुआ शराब के ठिकानों का भंडाफोड़ करते हुए मौके पर ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर दिया गया, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

इन मामलों में हुई कार्रवाई: थाना नगरी में दर्ज चार अलग-अलग प्रकरणों में कुल 04 आरोपियों (02 पुरुष, 02 महिला) के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

बिरझु राम सोनबेर (55 वर्ष) से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

निर्मला नवरंग (45 वर्ष) से 3.5 लीटर शराब एवं 250 रुपये

लल्लन कुमार नवरंग (61 वर्ष) से 10.160 बल्क लीटर शराब एवं 200 रुपये

फगनी बाई (45 वर्ष) से 1.3 लीटर शराब एवं 150 रुपये

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर शराब बनाने में उपयोग की जा रही भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया तथा भारी मात्रा में लाहान को मौके पर ही नष्ट कर अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई गई।

पुलिस का सख्त संदेश: धमतरी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा, साथ ही उनके पूरे नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

इस कार्रवाई से साफ है कि धमतरी पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ मुस्तैद है और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button