ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर से जगदलपुर तक दिव्यांगों की जागरूकता यात्रा, धमतरी में हुआ जोरदार स्वागत

धमतरी। सड़क सुरक्षा और साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न 9 से 10 जिलों के 36 दिव्यांगजन एक अनूठी जागरूकता यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा रायपुर से प्रारंभ होकर जगदलपुर तक जा रही है, जिसमें प्रतिभागी रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में यह जागरूकता यात्रा धमतरी पहुंची, जहां दिव्यांगजनों ने सर्वप्रथम अंगरमोती माता के मंदिर में दर्शन कर अपनी यात्रा की सफलता की कामना की। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने उनसे मुलाकात की।

Subscribe to my channel