ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 37 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त, टीयूवी में कर रहे थे तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। एक बार फिर सिहावा पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

 

धमतरी।

सिहावा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह लगातार तीसरी बार है जब सिहावा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिससे तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, साकरा वनोपज जांच नाका पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाके पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा टीयूवी को रोका गया।

तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भवानीपटना से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि धमतरी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button