धमतरी। नगरी से चारगांव जबर्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक दो जंगली हाथी सड़क पर नजर आए। का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हाथी कुछ देर तक सड़क पर विचरण करते रहे, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। हाथियों को देख राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया, वहीं कुछ लोग दूरी बनाकर वीडियो बनाते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन मुख्य सड़क पर इस तरह अचानक सामने आना खतरे का संकेत है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
सतर्कता जरूरी
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों के नजदीक जाना या उन्हें छेड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।