ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट: कतरास में BCCL महिला कर्मी से 39 हजार की छिनतई, CCTV में कैद वारदात

👉बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, बाइक सवार बदमाशों ने छीना नकद

👉कतरास में अपराधियों का आतंक, SBI से निकासी के बाद महिला से लूट

👉CCTV में कैद हुई छिनतई, पुलिस के हाथ अब तक खाली

धनबाद (कतरास): कतरास थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामले में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की एक महिला कर्मी से दिनदहाड़े 39 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला कर्मी ने कतरास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से 39,000 रुपये की निकासी की थी। बैंक से निकलकर जैसे ही वह अपने घर की ओर जा रही थीं, पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने छातावाद पुल के ढलान के पास मलकेरा जाने वाले रास्ते में उन्हें निशाना बना लिया। अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधी वारदात को अंजाम देकर तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button